Janam Praman Patra Apply Online:-
ऐसे अभिभावक जिन्होंने अभी तक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है उन सभी के लिए आर्टिकल में दी जाने वाली जानकारी आवश्यक और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि हम आर्टिकल में आपको जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते हैं इसकी जुड़ी हुई जानकारी लेकर हाजिर हुई है जिसे आपको भी जानना चाहिए।
अगर आपके परिवार में किसी बच्चे ने जन्म में लिया है तो आपको जल्द ही उस बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाना होगा क्योंकि सरकार द्वारा एक समय अवधि निर्धारित की जाती है और आपको उस समय सीमा का पालन करना होता है और उस संबंधित समय अवधि में ही आपको अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता है।
यदि आपको भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो फिर आपको इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा क्योंकि वर्तमान समय में अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गई है जिसके परिणाम स्वरुप अब आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
Janam Praman Patra Apply Online
जैसा कि आपको बताया गया है कि वर्तमान समय में सरकार की द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है जिसके माध्यम से आप घर बैठकर ही जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं और जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। आपको बताते चले की जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में लगभग सभी क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है इसलिए सभी के पास में जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप सभी अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट CRSORGI.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आर्टिकल में भी आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया मौजूद है आप सुविधा हेतु उसका भी पालन करके आवेदन पूरा कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र की महत्वता
जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आप ये तथ्य साबित किए जा सकते हैं जिसके अंतर्गत आप किसी व्यक्ति की उम्र, जन्म स्थान, माता-पिता की पहचान, पारिवारिक संबंध, वैध उत्तराधिकारी के तौर पर अधिकार, साबित कर सकते है और इसी बात से ही आप जन्म प्रमाण पत्र की महत्वता को समझ सकते हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र में किसी भी व्यक्ति विशेष की जन्म संबंधी सभी प्रकार की जानकारी दर्ज रहती है जो उस व्यक्ति के जन्म का प्रमाण होता है।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग अनेक अधिक क्षेत्रों में किया जा रहा है और यहां हम कुछ मुख्य क्षेत्र बता रहे हैं जहां आप जन्म प्रमाण पत्र उपयोग में ला सकते हैं :-
- अनेक सरकारी योजनाओं के आवेदन को पूरा करने में जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
- किसी भी बैंक अकाउंट को खुलवाने में जन्म प्रमाण पत्र उपयोग किया जा सकता है।
- आवश्यकता पड़ने पर आप जन्म प्रमाण पत्र को पहचान पत्र के तौर पर उपयोग कर सकते है।
- सरकारी और गैर सरकार विद्यालय में प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास में कुछ निम्न दस्तावेजों को भी आवश्यकता होती है जैसे की आपके पास में माता-पिता में से किसी एक का वैध आईडी प्रूफ होना चाहिए साथ में चालू मोबाइल नंबर भी जरूरी होता है, इसके अलावा आपके पास में पासपोर्ट साइज फोटो भी होना जरूरी है, अगर आपके पास भी यह सब दस्तावेज है तो आप जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप CRSORGI.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद में आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
- इसके बाद प्राप्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से आपके लॉगिन कर लेना है।
- अब आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें मांगी जाने वाली जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- इसके बाद में आप अपने इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में, सफल पंजीकरण के लिए “सबमिट करें” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आसानी से आपका जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।