India Post Payment Bank Vacancy:-
इंडिया पोस्ट बैंक के द्वारा हाल ही में सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव के नए पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती के केवल 51 पदों का जिक्र किया गया है। बता दें कि यह पद सभी राज्यों के लिए अलग-अलग संख्या में रखे गए हैं।
इस महत्वपूर्ण भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 1 मार्च 2025 से शुरू कर दिया गया है। भर्ती के लिए पूर्ण योग्यताएं रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मार्च से लेकर 21 मार्च 2025 तक आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
ऐसे उम्मीदवार जिनके लिए भर्ती की जानकारी में किसी प्रकार की दुविधा है उन सभी के लिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर करना चाहिए इसके अलावा उनकी सुविधा हेतु हम इस आर्टिकल में भी महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।
India Post Payment Bank Vacancy
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के इन मुख्य पदों पर अपनी योग्यता अनुसार महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। बताते चलें कि सरकारी नियम अनुसार महिला तथा आरक्षित श्रेणियां की उम्मीदवार के लिए भर्ती में काफी छूट भी दी जाने वाली है।
जो उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सेवा देना चाहते हैं तथा सरकारी बेस पर एक अच्छा रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए यह भर्ती बहुत ही अच्छा अवसर लेकर आई है। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यताओं के आधार पर ही शुरू होगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए :-
- उम्मीदवार की नागरिकता मूल रूप से भारतीय हो।
- शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा दसवीं तथा 12वीं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- इसके अलावा वह किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना भी जरूरी है।
- अन्य योग्यता संबंधी जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क को भी लागू किया गया है जो उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार भुगतान करना होगा। सामान्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस की श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए ही लगेंगे।
इंडिया पोस्ट बैंक की भर्ती के लिए आयु सीमा
इंडिया पोस्ट बैंक के पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से है :-
- भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से शुरू की गई है।
- 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए छूट भी दी जाएगी।
- आयु सीमा की गणना को 1 मार्च 2025 के हिसाब से किया जा रहा है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट पेमेंट भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं ली जाएगी बल्कि उम्मीदवारों का चयन उनकी ग्रेजुएशन तथा उनके बेसिक कक्षाओं के अंकों के आधार पर पूरा होगा। योग्यता अंकों के आधार पर जिन उम्मीदवारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनके साक्षात्कार तथा दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे इसके बाद उन्हें पद नियुक्त किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस भर्ती में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती का नोटिफिकेशन खोजें।
- अब नोटिफिकेशन में स्क्रॉल करते हुए नीचे जाए तथा आवेदन वाली लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन खुल जाएगा जिसमें पूरी जानकारी भरे।
- अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें तथा श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का पेमेंट करें।
- अंततः सभी जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से भर्ती में आवेदन सक्सेस हो जाने के बाद प्रिंटआउट प्राप्त कर ले।