लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को मध्य प्रदेश की सरकार ने आरंभ किया है। इस योजना के माध्यम से एमपी की आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं को वित्तीय मदद मिलती है। बताते चलें कि ऐसी महिलाएं जो गरीब वर्ग से संबंध रखती हैं तो इन्हें सरकार 1250 रुपए प्रदान करती है।
बताते चलें कि जिन महिलाओं को हर महीने इस योजना का लाभ मिलता है तो वे अब अगली किस्त की प्रतीक्षा कर रही हैं। इस योजना की 22वीं किस्त अब किसी भी समय जारी की जा सकती है। लाभार्थी महिला को डीबीटी के जरिए से सीधे बैंक खाते में किस्त का पैसा मिल जाता है।
बताते चलें कि लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त जल्दी जारी की जाएगी। ऐसे में आप सभी महिलाओं को जब इंस्टॉलमेंट का पैसा मिल जाएगा तो आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लाडली बहना योजना 22वी किस्त को कैसे चेक किया जाता है।
Ladli Behna Yojana 22th Installment
लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने आरंभ किया है ताकि राज्य की गरीब महिलाओं को वित्तीय मदद की जा सके। ऐसे में जो महिलाएं अत्यंत गरीब हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं इन्हें प्रति महीने 1250 रुपए मिलते हैं। किस्त का यह पैसा लाभार्थी महिलाओं को सीधे तौर पर बैंक खाते में दिया जाता है।
इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की सरकार आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है ताकि इनमें आत्मविश्वास जगाया जा सके। जब से यह योजना आरंभ की गई है तब से महिलाओं के घर में भी इनकी स्थिति भी मजबूत हुई है। हालांकि इस योजना को साल 2023 में मई के महीने में आरंभ किया गया था लेकिन महिलाओं के बीच में यह काफी ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त कर गई है।
लाडली बहना योजना 22वी किस्त
मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभी कुछ दिन पहले लाखों महिलाओं को अपात्र घोषित किया है। बताते चलें कि प्रदेश की 163000 महिलाएं इस योजना का लाभ अब नहीं ले पाएंगी। बताते चलें कि ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और जो पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं इन्हें योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
लेकिन जो महिलाएं पात्रता रखती हैं इन्हें 1250 रुपए की किस्त का पैसा जल्द ही बैंक खाते में पहुंचा दिया जाएगा। 22वीं किस्त जब जारी कर दी जाएगी तो महिलाएं इसके बारे में ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
इसके साथ ही महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इनका बैंक खाता इनके आधार कार्ड से अनिवार्य तौर पर जुड़ा होना चाहिए। इसके साथ ही महिला का बैंक अकाउंट का डीबीटी भी सक्रिय होना आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं होता है तो तब महिलाओं को अगली किस्त की धनराशि नहीं मिल सकेगी।
लाडली बहना योजना 22वी किस्त के लिए पात्रता
मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का पैसा तभी मिलेगा जब वे निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती होंगी :-
- 22वीं किस्त प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली होनी चाहिए।
- आवेदन देने वाली महिला की उम्र जरूरी है कि 21 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में हो।
- महिला के परिवार के सारे सदस्यों की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला के घर का कोई भी सदस्य या फिर महिला खुद सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स जमा नहीं करता हो।
- लाभ लेने के लिए अनिवार्य है कि महिला का बैंक में खाता होना चाहिए जो महिला के आधार कार्ड के नंबर से जुड़ा हुआ हो।
लाडली बहना योजना 22वी किस्त की जानकारी
जो महिलाएं लाडली बहना योजना की 22वी किस्त को चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए इनके पास जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं। बताते चलें कि इसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की और साथ में अपनी समग्र आईडी की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए अगर आपके पास यह दोनों विवरण हैं तो आप आसानी के साथ किस्त के पैसे की जांच कर सकते हैं।
लाडली बहना योजना 22वी किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश की वे सब महिलाएं जो यह चाहती हैं कि वे अपने योजना के पैसे की स्थिति को चेक करें तो इसके लिए पूरा तरीका नीचे बताया गया है :-
- लाडली बहना योजना 22वी किस्त को जांचने के लिए सबसे पहले आपको योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको सीधा होम पेज पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक अन्य नया पृष्ठ आएगा जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा समग्र आईडी को लिखना है।
- मांगे गए विवरण को दर्ज करने के पश्चात फिर आपको कैप्चा कोड डालकर ओटीपी वेरीफाई कर लेना है।
- ओटीपी सत्यापित करते ही आपके सामने लाडली बहना योजना 22वी किस्त का स्टेटस आ जाएगा।
- यहां अब आप यह चेक कर सकते हैं कि आपको इस योजना के तहत 22वीं किस्त के पैसे मिले हैं अथवा नहीं।